बंद करना

    बाल वाटिका

    बालवाटिका राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुरूप प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ECCE) पर आधारित एक आनंददायी और बाल-केंद्रित पहल है। इसमें बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल, गतिविधियों, कहानियों, कला, संगीत तथा अनुभवात्मक अधिगम को प्राथमिकता दी जाती है।

    हमारे विद्यालय में बालवाटिका–III संचालित है, जिसमें बच्चों को विद्यालयी शिक्षा के लिए सहज, आनंदपूर्ण और अनुकूल वातावरण प्रदान किया जाता है। यहाँ सीखने की प्रक्रिया बच्चों की रुचि, जिज्ञासा और रचनात्मकता को ध्यान में रखते हुए गतिविधि-आधारित रखी जाती है।